फतेहपुर । भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान के बाबत बैठक का आयोजन पार्टी कार्यालय में किया गया ।
बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी रामकिशोर साहू एवं जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा रहे । बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा मधुराज विश्वकर्मा ने की ।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रसून तिवारी ने किया ।
बैठक में रामकिशोर साहू में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जो कि बूथ गठन से ही हो पाया है । लोकसभा चुनाव रहा हो या फिर विधानसभा चुनाव,पंचायत का चुनाव या फिर नगर पालिका का चुनाव बूथ सशक्तिकरण से ही संगठनात्मक ढांचे के अनुरूप संगठन मजबूती के साथ साथ चुनाव जिताने का मूल मंत्र होता है ।
कहा कि युवा भाजपा की रीड की हड्डी है युवाओं के बल पर ही सभी चुनावों को जीता गया है । अब संगठनात्मक रूप से भी संगठन की रीतियों नीतियों को समझकर के संगठन विस्तार की योजना में युवा मोर्चा अग्रणी पंक्ति में खड़ा होना चाहिए । जिस हेतु जिले से लेकर मंडल,शक्ति केंद्र एवं बूथ तक के प्रभारी एवं विस्तारको का मनोनयन कराया गया ।
इसके अलावा जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने भी युवाओं को कंधे से कंधा मिलाकर अपनी योग्यता साबित करने का अवसर बताते हुए कहा कि संगठन ने भरोसा जताया है तो मुझे विश्वास है कि युवा मोर्चा उसपर खरा उतरेगा ।
बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने हेतु युवाओं में जोश भरने का भी काम किया गया ।
वही जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने भी समूची युवा मोर्चा की ओर से आस्वस्थ करते हुए कहा कि युवा मोर्चा योग्यता के पैमाने में खरा उतरते हुए संगठन को सर्वोच्च शिखर तक ले जाने का काम करेगा । साथ ही साथ बूथ सशक्तिकरण अभियान को भी पूर्ण मनोयोग से सफल बना कर आगामी चुनावों को जिताने में भी अहम भूमिका अदा करेगा ।
इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी,जिला महामंत्री चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव,जिला मंत्री कुलदीप भदौरिया, जिला महामंत्री युवा मोर्चा ऐश्वर सिंह चंदेल,जिला उपाध्यक्ष विमलेश पांडे,सावन गुप्ता,आशीष तिवारी कोमल सिंह,जिला मंत्री शुभम त्रिपाठी,उदय प्रताप सिंह,सोशल मीडिया प्रभारी शिवम ओमर,मंडल अध्यक्ष किसान शुक्ला,आयुष अग्रहरी, अभिषेक सिंह,गौरव अग्रहरी,शशांक ओमर,चंद्रशेखर निषाद, संदीप साहू,हिमांशू त्रिपाठी,संदीप विश्वकर्मा,संजीव मोदनवाल, आशुतोष विश्वकर्मा,योगेंद्र अवस्थी आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
