कानपुर । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नरवल कानपुर नगर पर कला उत्सव 2023 कला प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी गुलाब चन्द्र अग्रहरी व प्राचार्य एस एन सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया । इसके पश्चात कला उत्सव के कैटलॉग का विमोचन किया गया ।
डायट प्राचार्य ने उपजिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए एसडीएम गुलाब चन्द्र अग्रहरी ने कहा कि इस प्रकार की कला प्रदर्शनी जहां एक ओर शिक्षकों के के साथ-साथ डीएलएड प्रशिक्षुओं को उनकी प्रतिभा के प्रदर्शन हेतु मंच प्रदान करेगी ।
वहीं दूसरी ओर विद्यालय की शिक्षा में कला को प्रोत्साहित करेगी । जिससे शिक्षकों के साथ-साथ छात्र छात्राओं का भी उत्साहवर्धन होगा । जनपद कानपुर नगर के शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं के कलात्मक कार्यो को देखने एवं समझने का अवसर भी प्राप्त होगा ।
कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार सरोज डीएलएड प्रशिक्षुओं को उनकी प्रतिभा के प्रदर्शन हेतु मंच प्रदान करेगी ।
वहीं दूसरी ओर विद्यालय की शिक्षा में कला को प्रोत्साहित करेगी । जिससे शिक्षकों के साथ-साथ छात्र छात्राओं का भी उत्साहवर्धन होगा । जनपद कानपुर नगर के शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं के कलात्मक कार्यो को देखने एवं समझने का अवसर भी प्राप्त होगा ।
कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार सरोज प्रवक्ता कला विभाग नरवल डायट कानपुर नगर ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं की कलाकृतियों की प्रदर्शनी प्रथम बार जनपद में आयोजित की जा रही है ।
इससे कला की जानकारी प्राथमिक स्तर से ही बच्चों को मिल सके । इस आयोजन में समस्त डायट प्रवक्ता गण परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक व प्रशिक्षु उपस्थित रहे । यह कला प्रदर्शनी दिनांक 21 मार्च से 22 मार्च डायट नरवल कानपुर नगर में खुली रही ।
कार्यक्रम में डायट कला प्रवक्ता संतोष कुमार सरोज,साधना सिंह,इंद्रजीत सिंह,डॉ० विवेक सिंह,प्रवक्ता अरुण विक्रम सिंह ,निधि कटियार,ए रहमान,अब्दुल नदीम, दीपू देवी, संगीता गौतम,अनूप कुमार,पुष्पेंद्र सिंह दीपिका पाठक,राहुल यादव के साथ अन्य सभी गणमान्य उपस्थित रहे ।
