बकेवर/फतेहपुर । देवमई ब्लॉक में आज पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत विकास खण्ड देवमई परिसर से जागरूकता रैली निकालते हुए पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया ।

खण्ड विकास अधिकारी देवमई सुषमा देवी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी देवमई अर्जुन सिंह अगुवाई में रैली निकाली गई । जिसमे 20 मार्च से 03 अप्रैल तक आयोजित होने वाले पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत मोटे अनाज को भोजन में प्राथमिकता प्रदान करने हेतु लोगों को जागरूक किया गया । पोषण पखवाड़े के तहत कार्यक्रम विकास खण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किए जायेंगे । रैली में मोटा अनाज के उपभोग हेतु प्रोत्साहन एवं जागरूकता के अलावा स्वस्थ बालक- बालिका स्पर्धा व सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों को प्रोत्साहन सम्बंधित विषयों के प्रति लोगो को जागरूक किया गया ।
