फतेहपुर । मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल की अध्यक्षता में गाँधी सभागार कलेक्ट्रेट में रेड क्रॉस सोसायटी की बैठक सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि तहसील/ब्लाक स्तर पर वृहत प्रचार-प्रसार करते हुए रेड क्रॉस सोसायटी में अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ा जाय ।
रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष चुने जाने के लिए जिलाधिकारी को पत्रावली प्रस्तुत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही पूरी कर खुली बैठक कर रेड क्रॉस सोसायटी के लिए अध्यक्ष चुना जाय । साथ ही उपाध्यक्ष के लिए नियमानुसार कार्यवाही पूरी करके चुना जाय । रेड क्रॉस सोसायटी के अक्रियाशील मेंबर्स को क्रियाशील करने के लिए शहरों/ग्रामीण में अधिशासी अधिकारी/जिला पंचायत अधिकारी के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर क्रियान्वयन के लिए प्रेरित किया जाय ।
उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि तहसील वार सरकारी विद्यालयों/आशासकीय विद्यालयो के छात्रों की संख्या,प्रधानाचार्य का नाम मोबाइल न0 सहित उपलब्ध कराये साथ ही रेड क्रॉस सोसायटी के अंश दान जो जमा किया गया है । इसका सत्यापित प्रति दे ।
रेड क्रॉस सोसायटी की सामग्री का वितरण मेम्बर के माध्यम से कराया जाय । जिला आपदा प्रबंधन में रेड क्रॉस सोसायटी को जोड़ा जाय । अभियान चलाकर सभ्रांत नागरिक, युवाओं, पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी को रेड क्रॉस सोसायटी से जोड़ा जाय ।
उन्होंने कहा कि हमारे समाज के लिए रेड क्रॉस सोसायटी बहुत उपयोगी है । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री सुनील भारती,जिला क्षय रोग अधिकार/नोडल अधिकारी रेड क्रॉस सोसायटी,जिला सूचना अधिकारी,समिति के सदस्यों सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे ।
