फतेहपुर । महात्मा गाँधी सभागार कलेक्ट्रेट में मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल की आध्यक्षता में ईट राइट इंडिया स्टाल समिति बैठक सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग व अन्य सम्बंधित विभाग से समन्वय बनाकर ईट राइट मेला का आयोजन 28 मार्च 2023 को सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षा गृह में सफल आयोजन कराया जाय ।
ईट राइट मेल का प्रचार-प्रसार कराया जाय जिससे नागरिको को सही खान पान के बारे में जानकारी हो सके जो स्वथ्य रहने के लिए बहुत अधिक आवश्यक है । होर्डिंग सार्वजनिक स्थानों के साथ ही विद्यालयों के आस पास लगाया जाये । ताकि युवाओं को खान पान की सही जानकारी हो सके । उन्होंने कहा कि Fostac का प्रशिक्षण के लिए नियमानुसार कार्यवाही पूरी करते हुए प्रशिक्षण कराया जाय ।
इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि श्री राम मिलन सिंह परिहार, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन श्री देवेन्द्र पाल सिंह,जिला सूचना अधिकारी सहित सम्बंधित उपस्थित रहे ।
