फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प मिशन रोजगार को सफल बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर अभ्यर्थियों हेतु 25 मार्च 2023 को प्रातः 11:00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा जनपद के शिक्षित/प्रशिक्षित दिव्यांग फतेहपुर परिसर में रोजगार मेला व करियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है ।
जिसमें प्रदेश स्तर की सिनर्जी कन्सल्टेन्ट,ए.एस.वर्ल्ड,कानपुर आर्कटिक इन्डस्ट्रीज,लखनऊ भारत कन्सट्रक्सन सप्लाई,लखनऊ आदि कंपनियों द्वारा प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों को वेतन मान 11500 से 20000 हेतु चयनित कर सेवायोजित किया जायेगा ।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी का सेवायोजन पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in & www.ncs.gov.in पर पंजीयन साथ ही रोजगार मेले हेतु आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है । कोई भी अभ्यर्थी जो इंटर स्नातक आई.टी.आई./डिप्लोमा उत्तीण,आयु 18 से 35 वर्ष तक हो उक्त तिथि को अपने पंजीयन प्रपत्र स्वयं का बायोडाटा (कम से कम तीन प्रतियों में) व समस्त प्रमाण पत्रो सहित आयोजन स्थल पर प्रातः 10 बजे तक अवश्य उपस्थित हो ।
रोजगार मेले में आनलाइन आवेदन हेतु दिनांक 25-3-2023 तक कार्यालय से सम्पर्क करें ।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी विभाग के पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in व www.ncs.gov.in पर अथवा किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय में उपस्थित होकर व कार्यालय के दूरभाष संख्या 05180 298602 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है ।
नोट– जिला सेवायोजन कार्यालय,फतेहपुर द्वारा दिनांक 28 मार्च 2023 को प्रातः 11 बजे से अयाहशाह विधान सभा के अन्तर्गत फोटेक सेवा संस्थान,विकास खंड के सामने बहुआ में रोजगार मेला व कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है ।
