बिन्दकी/फतेहपुर । नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम में मौजूद बिन्दकी क्षेत्र के विधायक से दर्जनों गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने शिकायत किया कि नेशनल हाईवे बनने के बाद से नाला बंद है तथा पास की एक खाद फैक्ट्री का केमिकल युक्त पानी खेतों में भरता है । जिसके चलते किसानों का भारी नुकसान हो रहा है । मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को समस्या हल करने का आश्वासन दिया ।

आज गुरुवार को बिन्दकी नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में मौजूद बिन्दकी क्षेत्र के विधायक जय कुमार सिंह से बिंदकी क्षेत्र के इटरौरा पिलखिनी ,चक्की,बरौरा,जैनपुर,अलीपुर,चितौरा,मंझुपुर की किमीदियार आदि दर्जनों गांव के सैकड़ों लोग मिले विधायक से शिकायत किया कि मलवां ब्लॉक क्षेत्र के कैंची मोड़ के पास का नाला नेशनल हाईवे बनने के बाद से पूरी तरह से बंद हो गया है । जिससे जलभराव रहता है ।
ग्रामीणों ने यह भी शिकायत किया कि पास में ही एक खाद फैक्ट्री का केमिकल युक्त पानी बहता है । जिसे लगभग 6 हजार बीघा जमीन खराब हो गई है । फसल प्रभावित होती है ।
ग्रामीणों ने मांग किया कि नाला बनाया जाए तथा फैक्ट्री से निकलने वाले पानी को रोका जाए । इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों को उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा तथा नायब तहसीलदार रचना यादव ने आश्वासन दिया कि नाला खुदाई का काम शुरू कराया जाएगा तथा फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी को भी रोकने का प्रयास किया जाएगा ।
इस मौके पर पंकज शुक्ला,रवि मिश्रा,अशोक निषाद,छोटेलाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
इस मौके पर विधायक जय कुमार सिंह ने किसानों की समस्या हल करने के लिए नाला खुदवाने की बात कही और कहा कि खाद फ़ैक्टरी से निकलने वाली केमिकल युक्त पानी को रोकने का काम किया जाएगा ।
