फतेहपुर । उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा ख़ाद्य लाइसेन्स शिविर व फास्ट ट्रैक ट्रेनिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे उपस्थित सैकङो व्यापारियों ने हिस्सा लेते खाद्य सामग्री में मिलावट की पहचान प्राप्त करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया । सहायक खाद्य आयुक्त देवेन्द्र पाल सिंह ने कहा शुद्ध खाद्य सामग्री आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है । अतः मिलावट वाली वस्तुएं कदापि उपयोग न करे व्यापार मण्डल संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने नगर में पानी की जलापूर्ति की जांच की मांग करते कहा खाद्य सामग्री बिक्री करने वाले व्यापारी अपना खाद्य लाइसेन्स अवश्य बनवा ले अवसर पर देवेन्द्र पाल सिंह सहायक आयुक्त खाद्य,सी एल यादव मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी,डॉ० कुलदीप मिश्रा नोडल अधिकारी फूड सेफ्टी ट्रेनिंग, डॉ० राकेश सिंह ट्रेनर फब आई खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह महेन्द्र कुमार यादव आर बी सोनकर रवि शेखर कुशवाहा पूजा गुप्ता व्यापार मण्डल से किशन मेहरोत्रा संस्थापक अध्यक्ष अनिल वर्मा जिलाध्यक्ष मनोज साहू नगर अध्यक्ष विनोदनी गुप्ता महिला जिलाध्यक्ष विश्वास राज जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार दीछित प्रेमदत्त उमराव घनश्याम कुमार सौरभ गुप्ता सहित अनेक व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे ।
