बिन्दकी/फतेहपुर । शहीदी दिवस पर खजुहा स्थित बावनी इमली शहीद स्थल में युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ के नेतृत्व में पहुंचे युवाओं ने अमर शहीद भगत सिंह,सुखदेव,राजगुरु की शहादत को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें नमन किया और कृतित्व, व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला ।
आलोक गौड़ ने कहा कि हम उन शहीदों को कभी नहीं भूल सकते हैं । जिनके बलिदान के बदौलत आज हम गर्व के साथ जी पा रहे हैं । उन्होंने कहा बलिदानियो,शहीदों के प्रति हर भारतीय की सच्ची भावना और निष्ठा होनी चाहिए ।
इस मौके पर भाजपा नेता शिवशंकर सिंह परिहार,हर्षित सिंह ,हिमांशु सिंह,विनीत कुमार,शुभम सिंह आदि उपस्थित रहे ।
