बिन्दकी/फतेहपुर । सिजौली गांव में जल्द ही राष्ट्रकवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी की प्रतिमा लगाई जाएगी और उनके नाम पर एक पार्क भी बनाया जाएगा । यह बात जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल है अपने आवास में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा ।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र कवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी ने अपने क्षेत्र का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है । ऐसी स्थिति में उनकी प्रतिमा लगाया जाना आवश्यक है । उन्होंने कहा कि इसके पहले वह अपने कार्यकाल में बिंदकी कस्बे के रामलीला मैदान के समीप राष्ट्र कवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी के प्रतिमा लगवा चुके हैं और इस बार उनके पैतृक गांव सिजौली में प्रतिमा लगवाने का काम करेंगे ।
उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने सदन में बात उठाई थी जिस पर सहमत प्रदान की गई थी और प्रतिमा लगाए जाने को लेकर उनके पैतृक गांव सिजौली में प्रतिमा लगवाने जाने तला पार्क बनवाए जाने को लेकर स्थान भी चिन्हित कर दिया गया । इसके अलावा भी गांव में तमाम सरकारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि गांव को एक विशेष स्थान दिलाया जा सके ।
उन्होंने कहा कि प्रतिमा लगाए जाने के बाद प्रत्येक वर्ष गांव में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा । जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे । उन्होंने बताया कि इसके अलावा जहानाबाद विधानसभा में लगातार विकास के कार्य कराए जा रहे हैं । इस मौके पर खजुहा ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुतीक्षण से तथा दीपू पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
