कानपुर । कानपुर नगर के सनिगवां में नव वर्ष पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमें कवियों ने अपनी कविताओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । क्षेत्रीय विकास समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कवि व गीतकार रामकृष्ण चौहान,राम नरेश सिंह चौहान,आरएसएस परिहार,नंद लाल तिवारी,नीलू पांडेय व धीरपाल सिंह” धीर” ने अपनी अपनी कविताओं को प्रस्तुत किया । जिसमे व्यंग,श्रृंगार व देशभक्ति, श्रृंगार से संबंधित सुंदर कविताये पढ़ी गई । कवि राम नरेश सिंह की ओज की रचना “जोखिम भरे काम न होते हृदय हीन बलहीनो से, वीर सदा खेला करते है सिर कफ़न बांध संगीनों से,वरिष्ठ कवि राम कृष्ण सिंह की रचना हम अपनी पहचान न भूलें अपनो का सम्मान न भूलें को तालियों से सराहा गया । समेत अन्य कविताओं पर लोगों ने खूब तालियां बजाई ।
वही यूपी का माहौल बिगाड़े उसको सबक सिखाता हूं योगी बाबा नाम हमारा बुलडोजर चलवाता हूं धीरपाल सिंह धीर की कविता की लोगों ने जमकर तालियां बजा कर तारीफ की । इसके अलावा कार्यक्रम में कवियों का सम्मान भी किया गया ।
इस मौके पर रामविलास दुबे, दीप कुमार शुक्ला समेत आदि मौजूद रहे ।
