बिन्दकी/फतेहपुर । एक सादे समारोह में अधिवक्ता संघ तहसील बिंदकी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई ।
इल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष गजराज द्विवेदी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील कुमार बाजपेई और सचिव सत्यार्थ सिंह गौतम को शपथ दिलाई ।
शेष कार्यकारिणी को सुशील कुमार बाजपेई ने शपथ दिलाई ।
इस मौके पर पदाधिकारियों का फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया गया । नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने इस मौके पर कहा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई है । उसका निर्वहन बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे ।
गुरुवार को नगर के तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता संघ के सभागार में अधिवक्ता संघ तहसील बिंदकी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई पहले चुनाव समिति अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गजराज प्रसाद त्रिवेदी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील कुमार बाजपेई तथा महासचिव सत्यार्थ सिंह गौतम को शपथ दिलाई ।
तत्पश्चात अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार बाजपेई ने बाकी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम बाबू उपाध्यक्ष पंकज द्विवेदी कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव संयुक्त सचिव प्रशासन विष्णु दत्त तिवारी संयुक्त सचिव प्रकाशन राजबहादुर संयुक्त सचिव पुस्तकालय अखिलेश चंद्र के अलावा वरिष्ठ सदस्य कमलेश चरण सिंह रणवीर सिंह रामकृष्ण सिंह रामेंद्र सिंह तोमर सुनील शुक्ला एवं कनिष्ठ सदस्य महेंद्र मनोज शुक्ला रघुराज सिंह सुरेश गुप्ता ऋषभ सिंह तथा स्वतंत्र देव सिंह को शपथ दिलाई ।
इस मौके पर चुनाव समिति के बीरबल यादव,अशोक मिश्रा, अशोक सिंह भदोरिया ,रमेश गुप्ता, गिरजा शंकर वर्मा एवं रामदीन कैथल की उपस्थिति में जय नारायण सिंह, विप्र नारायण तिवारी,आनंद शंकर वर्मा,रमाकांत तिवारी,नरेंद्र मिश्रा ,सुरेश तिवारी,सुरेश सिंह चौहान,राम नारायण अग्निहोत्री,अमर सिंह कुशवाहा,सुशील श्रीवास्तव,रंग पाल वर्मा,रामदीन कैथल, रमेश गुप्ता,अश्वनी मिश्रा,अमर सिंह कुशवाहा के अलावा कई अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अरुण द्विवेदी द्वारा किया गया ।
