नरवल/कानपुर । कानपुर नगर के नरवल के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बुधवार को आयोजित कला उत्सव कार्यक्रम गुरुवार को बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य एस एन सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया । इसके पश्चात नवाचार मेला एवं कला क्राफ्ट के कैट लॉग का विमोचन किया गया ।
डायट प्राचार्य एसएन सिंह ने कहा कि इस बार कानपुर जिले में पहली बार कला उत्सव नवाचार मेला एवं कला क्राफ्ट के कैटलॉग का विमोचन किया गया । इस प्रदर्शनी से जहां एक ओर शिक्षकों के के साथ-साथ डीएलएड प्रशिक्षुओं को उनकी प्रतिभा के प्रदर्शन हेतु मंच प्रदान करेगी ।

वहीं दूसरी ओर विद्यालय की शिक्षा में टीएलएम को प्रोत्साहित करेगी । जिससे शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का भी उत्साहवर्धन होगा । कानपुर नगर के शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं के नवाचार एवं विभिन्न ब्लॉक से आए कला क्राफ्ट देखने एवं समझने का अवसर भी प्राप्त होगा । कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार सरोज डीएलएड प्रशिक्षुओं को उनकी प्रतिभा के प्रदर्शन हेतु मंच प्रदान करेगी । वहीं दूसरी ओर विद्यालय की शिक्षा में कला को प्रोत्साहित करेगी । जिससे शिक्षकों के साथ-साथ छात्र छात्राओं का भी उत्साहवर्धन होगा । जनपद कानपुर नगर के शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं के कलात्मक कार्यो को देखने एवं समझने का अवसर भी प्राप्त होगा ।
कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार सरोज प्रवक्ता कला विभाग नरवल डायट कानपुर नगर ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं टीएलएम एवं नवाचारी विचारों की प्रदर्शनी प्रथम बार जनपद में की जा रही है । इस आयोजन में समस्त डायट प्रवक्ता परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक व प्रशिक्षु उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर डॉ० संतोष कुमार सरोज,साधना सिंह,इंद्रजीत सिंह,डॉ० विवेक सिंह,प्रवक्ता अरुण विक्रम सिंह,निधि कटियार ,ए रहमान,अब्दुल नदीम,दीपू देवी,संगीता गौतम,अनूप कुमार ,पुष्पेंद्र सिंह,दीपिका पाठक,राहुल यादव के साथ अन्य सभी प्रवक्तागण, पटल आदि गणमान्य मौजूद रहे ।
