फतेहपुर । अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर ने बताया कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्री रणंजय कुमार वर्मा के निर्देशानुसार दिनांक 15.04.2023 को दिन शनिवार को आरबीट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है ।
उक्त बैठक में श्री मो0 अहमद खान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी लोक अदालत,श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी,अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर,श्री सैय्यद नाजिस रजा लीगल एडवाइजर,श्री शिवम लीगल मैनेजर, मोहम्मद तारिक, आशीष कुमार सिंह लीगल एडवाइजर इन्डसण्ड बैंक,श्री विजय सिंह भदौरिया लीगल एडवाइजर,श्री राम शंकर लीगल एडवाइजर,श्री राहुल अग्रवाल लीगल एडवाइजर, श्री आशुतोष मिश्रा लीगल एडवाइजर ,श्री रतन सिंह लीगल एडवाइजर उपस्थित रहे ।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी लोक अदालत द्वारा आरबीट्रेशन के निष्पादन वादों के अधिकाधिक निस्तारण किये जाने के लिए बैठक में समस्त फाइनेन्स कम्पनियों के लीगल एडवाइजर को निर्देशित किया गया कि बकाया दारों को यह भी अवगत कराया जाये कि उनको विशेष लोक अदालत के दिवस में ब्याज मे नियमानुसार छूट भी दी जायेगी ।
अतः समस्त बकायादारों से अनुरोध किया गया है कि 15 अप्रैल 2023 को आरबीट्रेशन के निष्पादन वादों को जिला न्यायालय फतेहपुर में आकर सुलह समझौते आधार पर अपने वाद का निस्तारण कराकर विशेष लोक अदालत का लाभ उठाये साथ ही विशेष लोक अदालत में प्रेषित नोटिसों का शत प्रतिशत तामिला कराये जाने के लिए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित किया गया ।
