कानपुर/महाराजपुर । प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करने के लिए पुलिस की बाइक यात्रा निकाली गई है बाइक यात्रा धीरे-धीरे सड़क मार्ग से चलकर महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहुंची तो एसीपी चकेरी द्वारा मिशन शक्ति यात्रा में शामिल बाइक सवार पुलिस कर्मचारियों का माला पहनाकर व स्कूली बच्चों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । इसके बाद बाइक रैली को झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना कर दिया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति यात्रा बाइक रैली को जगह-जगह महिलाओं को जागरूक करने के लिए निकाली गई है ।
मिशन शक्ति बाइक रैली नेशनल हाईवे मार्ग से महराजपुर क्षेत्र पहुंची तो एसीपी चकेरी अमरनाथ तथा महराजपुर इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने महिला पुलिस कर्मचारियों को फूल माला भेंट कर उनका स्वागत किया ।
बाइक रैली में शामिल पुलिस कर्मचारियों को जलपान कराने के बाद आगे की यात्रा की शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया सीओ प्रगति यादव ने बताया कि जागरूकता रैली का मकसद महिलाओं,बालिकाओं और छात्राओं के अंदर सुरक्षा की भावना पैदा हो,किसी अनहोनी से निपटने के लिए उनकी हिम्मत और बढ़ें रैली में इमरजेंसी फोन 1090 नंबरों की भी जानकारी दी गई ।
उन्होंने कहा कि रैली में दो दर्जन से अधिक महिला पुलिस कर्मी स्कूटी व चार पहिया वाहन से शामिल हैं ।
उन्होंने बताया कि मिर्जापुर से गौतम बुद्ध नगर तक बाइक रैली मिशन शक्ति यात्रा महिलाओं को जागरूक करते हुए समाप्त होगी ।
इस मौके पवन कुमार तिवारी चौकी इंचार्ज सरसौल,अमित शर्मा पुरवामीर चौकी इंचार्ज,अमित कुमार यादव उपनिरीक्षक, हरिओम दीवान,रोहित कुमार सिपाही,रानू शुक्ला भाजपा नेता, भानू यादव प्रधान प्रतिनिधि,अमित सिंह भदौरिया सहित स्कूली बच्चे शामिल रहे ।
