फतेहपुर । उत्तर प्रदेश सरकार के 01 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शक्ति की उपासना के पर्व चैत्र नवरात्रि में आयोजित महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिला सशक्तिकरण दुपहिया वाहन रैली (बीती 22 मार्च से 29 मार्च 2023 तक ) जो विंध्याचल धाम मिर्जापुर से प्रारम्भ होकर जनपद गौतम बुद्धनगर में समाप्त होगी ।


आज 24 मार्च 2023 को पीडब्लूडी0 गेस्ट हाउस/डाक बंगला से महिला सशक्तिकरण रैली में प्रतिभाग करने वाली महिला पुलिस का विधायक खागा श्रीमती कृष्णा पासवान व महिला संगठनों की पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया ।
तत्प्श्चात महिला सशक्तिकरण रैली विधायिका खागा श्रीमती कृष्णा पासवान,जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति व पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री राजेश कुमार सिंह के द्वारा कबूतर,गुब्बारा छोड़ कर व हरी झंडी दिखाकर क्षेत्राधिकारी थरियांव श्रीमती प्रगति यादव के नेतृत्व में जनपद कानपुर नगर के लिए रवाना किया गया ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री विजय मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर श्री वीर सिंह,प्रभारी कोतवाली नगर व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे ।
