बकेवर/फतेहपुर । देवमई विकास खंड के बिजौली गाँव मे चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास पंडित यदुनाथ अवस्थी भार्गव जी महाराज ने रामजन्म,कृष्ण जन्म के प्रसंग सुनाएँ ।
उन्होंने कहा जब जब धरती पर अपराध बड़ता है । प्रभु हरि रूप मे अवतार लेकर अपने भक्तो का कष्ट दूर करते है ।
उन्होंने कहा राम धैर्य का परिचायक है । व्यक्ति मे धैर्य होगा प्रभु भक्ति मे लगन होगी तो निश्चित कल्याण होगा कथाव्यास ने कहा कथा सुनने से मन शुद्ध होता है । सत्कर्मो का निरंतर अभ्यास करना चाहिए । आचार्य राजन अवस्थी,अशोक अवस्थी,अरुण शुक्ल ने पूजन कराया ।
कथा में यजमान अशोक गुप्ता, द्रविड़ गुप्ता, मलखान सिंह, अरुण द्विवेदी,बदलू अवस्थी आदि रहे ।
