बकेवर/फतेहपुर । मलवां विकास खंड के ज्योतिपुंज पब्लिक स्कूल शाहजहापुर मझिलेगाव के पाँचवी कक्षा के छात्र आर्यन उत्तम ने विद्या ज्ञान विद्यालय के प्रवेश परीक्षा मे चयन होने पर विद्यालय मे छात्र का स्वागत किया गया । विद्यालय के प्रबंधक निश्चल उत्तम,प्रधानाचार्य चंद्रेश कुमार ने मुहॅ मीठा करा बधाई दिया । छात्र ने प्रदेश स्तरीय परीक्षा मे 2.5 लाख विद्यार्थियों के मध्य परीक्षा दिया था । विद्याज्ञान परीक्षा के बाद जिले से चयन होने पर गाँव क्षेत्र मे खुशी की लहर दौड़ गई ।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सुनील उत्तम,आलोक गौड़,राज कुशवाहा,शिवसिंह,एसबी सिंह ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की । प्रधानाचार्य चंद्रेश ने बताया की छात्र बहुत मेधावी है ।
