फतेहपुर । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर प्रधानाचार्य ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित पी०एम०के०वी०वाई 4.0 के अर्न्तगत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर में तीन शार्ट टर्म कोर्स,ड्रोन सर्विस टेक्नीशियन,ट्रेनी कास्मेटोलॉजी 3,माइन इलेक्ट्रीशियन संचालित होने है । जिसमे 14 वर्ष से अधिक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है । आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 मार्च 2023 को अपराहन एक बजे तक होगी ।
आवेदक अपने साथ समस्त मूल प्रमाण पत्र की फोटो कापी, चार फोटो एवं आधार कार्ड लेकर आयेगे । अधिक जानकारी हेतु श्री नितीश कुमार (मो0नं0 8929488483) से सम्पर्क कर सकते है ।
