फतेहपुर । अपर जिलाधिकारी,फतेहपुर ने बताया कि निदेशक अयोध्या शोध संस्थान,संस्कृति विभाग,उ0प्र0 लखनऊ दिनाँक 11 मार्च 2023 द्वारा चैत रामनवमी (30 मार्च 2023) को “भए प्रगट कृपाला श्रीराम जन्मोत्सव के आयोजन के सम्बन्ध में निम्नानुसार कार्यक्रम के आयोजन हेतु श्रीमती रंजना मिश्रा को सस्थान की ओर से “समन्वयक” नामित करते हुए स्थानीय कलाकारों/स्वयंसेवी संस्थाओं/जिला प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न कराये जाने के निर्देश निर्गत किये गये हैं ।
प्रमुख कार्यक्रम निम्नवत् है –
प्रमुख कार्यक्रम –
◆ पूर्वान्ह 09.00 बजे से मध्यान्ह 10.00 बजे तक,शहर के प्रमुख चौराहों से होती हुई कलश यात्रा/शोभा यात्रा/श्रीराम जन्मोत्सव की झांकी ।
◆ पूर्वान्ह 10.00 बजे से मध्यान्ह 12.00 बजे तक,श्रीराम चरितमानस पाठ (बालकाण्ड – जन्म प्रसंग) ।
◆ अपरान्ह 12.00 बजे से 02.00 बजे तक,प्रभु श्रीराम के भजन/कीर्तन तक प्रभु श्रीराम के जन्म के अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं/छात्राओं/उत्कृष्ट कलाकारों द्वारा पारम्परिक गीत, सोहर,नेग,बधाई बचावा,अन्नप्राशन,नामकरण,कर्णछेदन,मुण्डन, बरही निकासन,छठी,पालना,खेलवना,मनौती,झूलना,लोरी आदि गीतों की प्रस्तुतियाँ (इसके अतिरिक्त उक्त अवसर के अनुकूल आवश्यकतानुसार सायंकालीन प्रस्तुतियाँ भी की जा सकती हैं) ।
उक्त के क्रम में चैत रामनवमी (30 मार्च, 2023) कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु निम्नानुसार दायित्व दिया जाता है –
◆ नामित अधिकारी का पदनाम, उप जिलाधिकारी सदर,
निर्धारित दायित्व,शहर के प्रमुख चौराहों से होती हुई कलश यात्रा/शोमा यात्रा/श्रीराम जन्मोत्सव की झांकी हेतु सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं ।
◆ नामित अधिकारी का पदनाम, अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका नगर पालिका सदर फतेहपुर,हाल,साफ-सफाई,सज्जा एवं पेयजल व्यवस्था ।
◆ नामित अधिकारी का पदनाम,परियोजना अधिकारी ,डूडा, जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी,कार्यक्रम में आवश्यक सहयोग एवं मार्ग दर्शन प्रदान कर सकुशल सम्पन्न कराने हेतु ।
कार्यक्रम समन्वयक- श्रीमती रंजना मिश्रा ।
जो दायित्व अधिकारियों को दिये गये है । उनका अनुपालन सुनिश्चित कराये ।
