फतेहपुर । नेहरू युवा केंद्र फतेहपुर के तत्ववधान में एवम् जिला परियोजना अधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी जी की अध्यक्षता में तीन दिवसीय आवासीय युवा नेतृत्व एवम् सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम श्री पराग साहू इंटर कॉलेज जमालपुर में समापन किया गया ।

जिसमें मुख्य अतिथि कैप्टन अरुण कुमार द्विवेदी, राज्य प्रशिक्षक ओम प्रकाश मिश्रा,विद्यालय प्रबन्धक डॉ.राकेश साहू ,जिला परियोजना अधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी स्पेयर हेड आदित्य नारायण,कार्यालय प्रभारी श्वेता साहू,राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक शैलेंद्र सिंह उपस्थित रहे । प्रशिक्षक व प्रतिभागियों ने सरस्वती पूजा वंदना से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।
कार्यक्रम में चालीस युवाओं को तीन दिन तक प्रशिक्षण दिया गया । कार्यक्रम के दौरान राज्य प्रशिक्षक ओम प्रकाश जी ने हमारी अवधारणा,गुण,शैली,कौशल,समाज में हमारी भूमिका एवं उत्तरदायित्व के बारे में बताया ।
राज्य प्रशिक्षक जी ने कहा कि जिम्मेदार नागरिक भारतीय होने के नाते सांप्रदायिक सद्भाव,राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना चाहिए । जिला परियोजना अधिकारी ने प्रतिभागियों को नमामि गंगे परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी और गंगा को स्वच्छ बनाएं रखने की शपथ दिलाई ।
श्वेता साहू ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक के दायित्वों को बताया गया । युवा मंडल उनके कार्य नेहरू युवा केन्द्र के प्रमुख उद्देश्यों की जानकारी दी गई और कहा कि नागरिक शिष्टाचार और नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान करना उसे निभाना हमारा कर्तव्य है । हमे अपने अपनो और समाज के प्रति जिम्मेदार रहना चाहिए और राष्ट्र हित के लिए कार्य करना होगा ।
आदित्य नारायण जी ने प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपायों को बताया और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगने को कहा साथ ही नुक्कड नाटक, गीत और नारा लेखन करके लोगो को जागरूक करने के विभिन्न उपायों को बताया ।
कार्यक्रम के अंत में जिला परियोजना अधिकारी श्री ज्ञानप्रकाश तिवारी,कैप्टन अरुण कुमार,राज्य प्रशिक्षक ओम प्रकाश के द्वारा चालीस प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरीत किया गया ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका कृतिका उमराव, स्पेयर हेड रजनी मिश्रा,प्रिया सेन,शिव किशोर,गंगादूत काजल देवी, राम प्रकाश,विद्यालय के सहायक अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे ।
