अमौली/फतेहपुर । अमौली विकास खण्ड के अंतर्गत गोहरारी ग्राम पंचायत से मजरे खदरा गांव में इन दिनों समस्याओं का अम्बार है । वहाँ की सड़के और नालियां मरम्मती करण के आभाव में दलदल युक्त रास्तो में तब्दील हो रही है । जहाँ लोगो खुद को जोखिम में डाल कर आवागमन करना पड़ रहा है ।
वहीँ ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विकास कार्यो नाली व सड़क निर्माण के लिए सरकार से लाखो रूपये का बजट पास हुआ । लेकिन धरातल में कोई भी विकास कार्य नही दिख रहा है । जिसके कारण सड़क पर भरे पानी की वजह से खुद को जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है ।
वहीं संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर पलीता लगता नजर आ रहा है,भरे हुए गंदे पानी से लोगो में मच्छर जनित संक्रामक बीमारी डेंगू जैसी बीमारी के फैलने का खतरा बन सकता है । लेकिन जिम्मेदारो द्वारा उपरोक्त जन समस्याओं के निस्तारण का कोई भी स्थाई हल निकाला जाना मुनासिब नही समझा जा रहा है ।
जब की ग्रामीणों की माने तो उन लोगो ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व ब्लॉक के अधिकारियों को भी उपरोक्त जन समस्याओं से लिखित और मौखिक रूप से अवगत करवा समस्याओं का निराकरण कराये जाने की मांग कर चुके है ।
लेकिन उन समस्याओं के निस्तारण के लिए जिम्मेदारो ने आज तक कोई स्थाई हल निकालना मुनासिब नही समझा और ग्रामीणों को केवल आश्वासन मिला है । नतीजन यथा स्थित आज भी जस की तस बनी हुई है ।
ग्रामीणों ने इन जनसमस्याओं के पीछे की असली वजह गांव के ग्राम प्रधान व सचिव की कार्यनीतियो पर नाली निर्माण व सड़क निर्माण में विकास कार्य के नाम पर आये हुए बजट पर पैसे को डकार कर बंदर बाट करने का आरोप लगाया है ।
