नरवल/कानपुर । सरसौल ब्लॉक तिरमा गांव में नेहरू युवा केन्द्र कानपुर नगर (युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वावधान में कैच द रेन कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें बताया गया कि कैच द रेन अभियान को सफल बनायें और वर्षा जल का संचय करे ।


नेहरू युवा केन्द्र कानपुर नगर से रामशंकर तिवारी ने बताया कि पृथ्वी के जलस्तर का लगातार नीचे जाना पेयजल का एक बड़ा संकट बनता जा रहा है । कैच द रेन अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल संचय से है ।
उन्होंने कहा कि वर्षा जल संचयन के तहत जल को किसी खास माध्यम से संचय करना है । घरों की छतों पर पड़ने वाले वर्षा जल को मिट्टी की टाइलें अथवा कंक्रीट की छत की सहायता से जल एकत्री करण के लिये बने टंकियों अथवा भूजल रिचार्ज संरचना से जोड़ दिया जाए । जिससे एकत्रित जल का प्रयोग सामान्य घरेलू उपयोग के अलावा भूजल स्तर बढ़ाने में भी किया जा सके ।
इस दौरान रामशंकर तिवारी के नेतृत्व में सभी ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई ।
इस मौके पर शैलेन्द्र कुमार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि,प्रदीप कुमार पंचायत सहायक,शिवांगी सीएचओ,अर्पित पाल,रंजीत कुमार, उपेंद्र व महिलाओं में रीमा पाल,विनीता पाल,पूनम पाल,धन्नो देवी,रेनू,रामकुमारी,सुनीता पाल,शोभा पाल आशा बहू समेत सम्मानित गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
