फतेहपुर । 30 मार्च को राम नवमी महोत्सव आयोजन समिति द्वारा निकलने वाली शोभा यात्रा की तैयारी में जुटे बजरंगदल के कार्यकर्ता देर रात तक शोभा यात्रा मार्ग में लगाये भगवा ध्वज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अवतरण दिवस पर रामलीला मैदान से निकलेगी भव्य झाकियां 30 मार्च को साय 4 बजे रेल बाजार राधा नगर अमरजई देवाधिदेव शिव मंदिर जैदूँन अबूनगर लखनऊ बाईपास शादीपुर सहित कई स्थानों से राम भक्त झाँकी एकत्र होगी फिर शोभा यात्रा रामलीला मैदान से बाकरगंज लाठी मोहाल चौक चौराहा होते हुए सीतला माता मंदिर में समापन होगा विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने बताया सम्पूर्ण जिले के सभी प्रखंडों में राम नवमी की शोभा यात्राये निकाली जाएगी ।
भव्य राम उत्सव के कार्यक्रम होंगे बजरंगदल के कार्यकर्ता शोभा यात्रा मार्ग को भगवामय करने में जुटे है । प्रयागराज से बहुत सुंदर प्रभु राम की मनमोहक झाकियां शामिल होगी जगह जगह तोरण द्वार बनाये जायेगे प्रसाद वितरण होगा संगढ़ीत हिन्दू सामर्थ भारत का चरितार्थ करे प्रभु श्री राम के अवतरण दिवस पर दीपावली की भांति घरों को सजाए भगवा ध्वज लगाए बजरंगदल के आनंद तिवारी सभी राष्ट्र भक्तों से राम नवमी शोभा यात्रा में आने का आहवाहन किया । जिसमें शानू सिंह हिमांशु दीक्षित विक्की साहू मिंटू सोनी आनन्द तिवारी विपिन गुप्ता पप्पू शरण आदि रहे ।
