फतेहपुर । पोषण पखवाड़ा (20 मार्च 2023 से 03 अप्रैल 2023) तक ।

पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद की समस्त परियोजनाओं में कार्यरत 2420 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया । गोदभराई कार्यक्रम के अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं को गर्भवस्था से जुड़ी सावधानी के विषय तथा पौष्टिक खान-पान आदि की जानकारी दी गई । सभी केन्द्रों पर इस कार्यक्रम के अन्तर्गत गाँव की महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया । महिलाओं को मोटे अनाज जैसे- ज्वार,रागी ,कोदो,चना,जौ आदि के महत्व के बारे में जागरूक किया गया ।
यह जानकारी साहब यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी फतेहपुर ने दी ।
