फतेहपुर । उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प ‘हर हाथ हर परिवार को रोजगार’उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में नगर पंचायत बहुआ परिसर में मुख्य अतिथि श्री अरुण कुमार गुप्ता नामित सभासद की गरियामय उपस्थित में फोटेक सेवा संस्थान के अन्तर्गत रोजगार मेला व कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें 200 से अधिक अभ्यर्थियों की कॅरियर काउन्सिलिंग की गयी ।


रोजगार मेले में प्रदेश स्तर की तेजस ग्रेड द्वारा 10,कॅरियर ब्रिज स्किल सोल्यू.प्रा.लि. अहमदाबाद द्वारा 05 शिवशक्ति बायोटेक,कानपुर द्वारा 08 ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स, लखनऊ द्वारा 18 भारत कंस्ट्रक्शन सप्लाई द्वारा 19 एवं श्री कुल हेल्थ केयर मैनेजमेंट सर्विसेज द्वारा 16 इस प्रकार कुल 76 योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया गया । जिसमें कम्पनियों द्वारा 8000 से 20000 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी ।
कार्यक्रम का आयोजन जिला सेवायोजन अधिकारी के दिशा-निर्देशन में श्री शशांक पान्डेय,प्रभारी रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर के द्वारा सम्पन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवायोजन कार्यालय के सुश्री नीतू सिंह,श्री चन्द्र किशोर,श्री आशीष दीक्षित, फोटेक सेवा संस्थान के प्रभारी श्री कुलदीप कुमार व रूप नारायण गुप्ता, उदय प्रताप सिंह,विनोद शर्मा अनुज सिंह द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सेवायोजन अधिकारी एवं संचालन श्री शशक पान्डेय प्रभारी रोजगार मेला द्वारा किया गया ।
