फतेहपुर । आबकारी की दुकानों के व्यवस्थापन हेतु कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में आवेदकों के समक्ष जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में वर्ष-2023-24 हेतु देशी मदिरा-01 व भांग-05 फुटकर दुकानों को ई-लाटरी के माध्यम से आवंटित की गयी । जिसमे भांग की दुकानों में बिन्दकी(01) आवंटित दुकान-प्रभा देवी,धरोहर धनराशि रु0 83200.00 ।
पटेल नगर में आवंटित दुकान-विपिन गुप्ता,धरोहर धनराशि-6500.00 ।
कोटिया मोड़ 61892(B) में आवंटित दुकान-सुर्ती देवी, धरोहर धनराशि रु0 5000.00 ।
सदर अस्पताल आवंटित दुकान-अजय कुमार, धरोहर धनराशि रु0 5000.00 ।
सरकी में आवंटित दुकान-ब्रजेश कुमार, धरोहर धनराशि रु0 5000.00 ।
देशी शराब की आवंटित दुकान चाँदपुर के भूपेंद्र सिंह, धरोहर धनराशि रु0 56800.00 ।
जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण किया जाय ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल, क्षेत्राधिकारी,जिला आबकारी अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी,जिला सूचना अधिकारी सहित आबकारी निरीक्षक उपस्थित रहे ।
