कानपुर । कानपुर में रामनवमी का पर्व बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । इस बार रामनवमी के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश पर ड्योढ़ी घाट पर 37वीं वाहिनी कानपुर द्वारा गंगा नदी में निर्दिष्ट जलमार्ग पर नौकायन द्वारा गंगा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया ।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए सेनानायक 37वीं वाहिनी प्रदीप गुप्ता ने फीता काटकर गंगा शोभा यात्रा का शुभारंभ किया । इस शुभ अवसर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के द्वारा मां गंगा का पूजन व वंदन किया गया । इस दौरान गंगा शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि व पीएसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नौका यात्रा में भाग लिया गया । नौका यात्रा की शुरुआत ड्योढ़ी घाट से हुई तथा नजफगढ़ घाट होते हुए नौका यात्रा का समापन ड्योढ़ी घाट पर हुआ । इसके पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा वाहिनी के बैंड द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई ।
बता दें कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम का जन्म हुआ था । जिसकी वजह से हर वर्ष चैत्र माह की नवमी तिथि पर भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिविर पाल,भुवनेश्वर सिंह,दल नायक मुन्नूलाल,सूबेदार मेजर सुरेंद्र यादव,मीडिया सेल प्रभारी अंकुर दुबे,पीसी श्रीप्रकाश यादव,एचसी अरविंद कुशवाहा,का. पुष्पेंद्र, आलोक,मुनीश, ब्रजेन्द्र सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा ।
