बिन्दकी/फतेहपुर । राम जन्मोत्सव रामनवमी पर बिंदकी मे शोभा यात्रा निकाली गई । शोभा यात्रा मे हजारो श्रद्धालु भक्त सम्मिलित होकर जय जय श्री राम के गगनभेदी जयकारे लगाए ।
झंडियो से यात्रा भगवामय रही । यात्रा मे विभिन्न झाकिया आकर्षण का केंद्र रही । दोपहर ग्यारह बजे बैलाही बाजार हनुमान मंदिर से शुरू होकर गाँधी चौराहा,महरहा रोड,बिंदकी रोड,ज्वाला देवी मंदिर,बजाजा गली होते हुए लंका रोड होते हुए खजुहा चौराहा होकर पुन:मंदिर पहुची । इस दौरान युवा भगवा वस्त्र धारण किये भक्ति गीतों पर थिरकते रहे । लोगो ने शोभायात्रा मे शामिल भक्तो पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । जगह जगह स्टाल लगाकर जलपान की व्यावस्था की गई ।शोभायात्रा सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल के साथ स्वय उपजिलाधिकारी बिंदकी अंजू वर्मा,पुलिस क्षेत्राधिकारी बिंदकी सुशील दुबे सभी गलियों मे आगे चलते रहे ।

यात्रा रामभक्त सेवा समिति के अध्यक्ष ओमजी हिंदू के नेतृत्व मे आयोजित हुई ।
बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी,बजरंग दल के मधुराम शरण शिवा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा,युवा विकास समिति प्रवक्ता आलोक गौड़,बालाजी सेवा न्यास अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र मोना ओमर,अंशुल गुप्ता,नगर पालिकाध्यक्ष मुन्ना लाल सोनकर,रामजी गुप्ता रहे ।
