फतेहपुर । कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव में विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल के नेतृत्व में रामनवमी के पूर्व संध्या पर बुधवार की शाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम लक्ष्मण,हनुमान,राधा कृष्ण,शंकर पार्वती के रूप में विराजमान पात्रों को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी । राम की धुन पर जमकर थिरके राम भक्त ।
इस मौके पर बजरंग दल के प्रांत संयोजक आचार्य अजीत राज ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि गाय को काटने वाले देश के खिलाफ माहौल बनाने वाले देश के सच्चे हितैषी कभी नहीं हो सकते ऐसे लोगों के के खिलाफ कानून बनाकर कार्रवाई जरूर होगी । हिंदू ना तो कमजोर है ना ही डरा हुआ हिंदू समाज जाग चुका है और अपनी रक्षा करना स्वयं जानता है । देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हिंदू समाज एकत्रित हो कर हिंदू राष्ट्र की स्थापना करेगा ।
शोभा यात्रा के दौरान प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह यादव,औंग पुलिस भारी पुलिस बल एवं पीएसी के जवान जगह-जगह मुस्तैदी दिखे ।
इस मौके पर प्रमुख रुप से चंद्रिका दीक्षित (संगठन मंत्री), अमित सिंह (विभाग गौरक्षा प्रमुख),करन सिंह (प्रखंड मंत्री) ,कुलदीप कुचवाह (गौरक्षा प्रमुख),सौरभ (विधार्थी प्रमुख), सर्वन (प्रखंड संयोजक),प्रवीन अग्निहोत्री (सह संयोजक),रवि मिश्रा (प्रधान) अजीत कुमार सैनी,अशोक निषाद,छोटे यादव (प्रधान),सचिन अग्निहोत्री,नारायण सिंह,शिव शंकर तिवारी, नीरज सिंह,इंद्रपाल यादव,ब्रजेश यादव,पम्मू मिश्रा,हर्षित सिंह (जिला विधार्थी प्रमुख) सहित आदि मौजूद रहे ।
