फतेहपुर । जनपद फतेहपुर में आज श्री राम जन्मोत्सव (श्री रामनवमी) के पावन अवसर पर जनपद के विभिन्न देवी मंदिरों/शक्तिपीठो में सांस्कृतिक कार्यक्रम नियुक्त मण्डलियों द्वारा किया गया और हवन व पूजा पाठ के साथ आखण्ड रामायण पाठ का समापन हुआ ।


श्री सीताराम मन्दिर गोपालनगर भरहरा में विधायक अयाहशाह श्री विकास गुप्ता,उपजिलाधिकारी सदर,जिला सूचना अधिकारी ,तहसीलदार,नायाब तहसीलदार की उपस्थिति में श्री ऋषिराज त्रिपाठी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव की कथा सुनाई और अयोध्या शोध संस्थान के समन्वयक श्रीमती रंजना मिश्रा व पार्टी के साथ “भय प्रकट कृपाला श्री राम जन्मोत्सव के पारम्परिक,गीतो,सोहर ,बधाई, गीत अन्नप्राशन,नामकरण, झूलना,लोरी,बरही आदि गीतो की प्रस्तुति की गई । उपस्थित लोगों ने गीत/कथा सुनकर मनमुग्ध होकर भूर-भूर प्रसंसा की ।
विधायक अयाहशाह,उपजिलाधिकारी सदर ने श्री ऋषिराज त्रिपाठी का माल्यार्पण एवं साल देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर मन्दिर के पुजारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
