– जिला युवा अधिकारी ने अतिथियों को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित ।
– युवा संसद में जी-20 आत्मनिर्भर भारत पर हुई चर्चा ।
बिन्दकी/फतेहपुर । नेहरू युवा केंद्र फतेहपुर के तत्वावधान में जनपद स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम अभय प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज बिंदकी में जिला युवा अधिकारी श्री गोपेश पाण्डेय जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।
जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा विधायक जहानाबाद श्री राजेंद्र सिंह पटेल, योग गुरु ज्योति बाबा, पूर्व एपीए सुशील कुमार बाजपेयी,जिला परियोजना अधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी जी,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका श्रीमती अंजू त्रिपाठी,ग्राम प्रधान बेहटा श्री उदय प्रताप,मंडल अध्यक्ष नवीन गुप्ता,मंडल अध्यक्ष नीता गुप्ता,एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्येंद्र सिंह,कार्यालय प्रभारी श्वेता साहू,स्पेयर हेड आदित्य नारायण उपस्थित रहें ।
डॉ. सत्येंद्र सिंह ने मंच का संचालन करते हुए सरस्वती मां चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । जिला युवा अधिकारी ने सभी अतिथियों का शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।विद्यालय युवा बालक बालिकाओं ने जी-20,आत्मनिर्भर भारत पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए ।
जिला युवा अधिकारी जी ने मोटे अनाज के बारे में बताकर युवाओं को जौ,बाजरा,चना आदि महत्त्व को बताया ।
श्री राजेंद्र सिंह जी ने जी- 20 के विषय वसुधैव कुटुंबकम् का अर्थ बताते हुए एक पृथ्वी एक कुटुंब एक भविष्य के महत्त्व को बताया ।
कहा कि वो दिन दूर नहीं जब हमारा भारत फिर से विश्व गुरु होगा । योग गुरु ज्योति बाबा ने युवाओं से नशमुक्ति अभियान चलाने व जन जन तक पहुंचने की अपील की और सभी को नशा न करने की आत्मनिर्भर भारत बनने में अपना पूरा सहयोग देने की शपथ दिलाई ।
जिला युवा अधिकारी,जिला परियोजना अधिकारी,विधायक जी ,योग गुरु बाबा जी ने सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को सरहनीय कार्य के लिए पुरस्कार दिया ।
कार्यक्रम सहयोगी राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक अनुराग,हर्षित त्यागी ,आकाश दीप श्रीवास्तव,दिव्यांका सोनी,पूजा,अकांक्षा अवस्थी ,स्पेयर हेड शिव किशोर,मानस पाण्डेय,एमटीएस राम प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे ।
