कानपुर । कमिश्नरेट के चकेरी थाना क्षेत्र में बीते 13 मार्च को छत से गिरकर महिला की मौत हो गई थी । जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया । जिसके बाद पुलिस ने मृतका के पति अनूप व देवर अतुल व उनके बहनोई रिषभ पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई ।
घटनाक्रम के अनुसार फतेहपुर जनपद के कंसपुर के रहने वाले रामखिलावन विश्वकर्मा की बेटी आरती देवी 32 वर्षीय की शादी सदानन्द राजा मार्केट थाना चकेरी कानपुर नगर निवासी अनूप विश्वकर्मा के साथ 31 जनवरी सन 2014 मे हुई थी । मृतका का भाई सुनील ने जानकारी देते हुए बताया कि शादी के बाद से मेरे बहनोई अनूप विश्वकर्मा अक्सर दारू पीकर झगडा व मारपीट किया करता था ।
13 मार्च की शाम ससुरालीजनों ने आरती को छत से फेंककर हत्या कर दी ।
चकेरी पुलिस ने अनूप विश्वकर्मा,देवर अतुल विश्वकर्मा व उसके बहनोई रिषभ पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया । लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी चकेरी पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही है और उल्टा मायके पक्ष के लोगों से विवेचना के नाम पर परेशान कर रही है ।
