बिन्दकी/फतेहपुर । अपने पुत्र के साथ महिला स्कूटी में बैठ कर बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के आलमगंज आ रही थी तभी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पहरवा पुर गांव के समीप स्कूटी अनियंत्रित हो गई । जिससे स्कूटी में बैठी महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई । राहगीरों की मदद से एंबुलेंस 108 द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया । काफी देर चले प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पहरवापुर गांव के समीप कानपुर से अपने पुत्र सलमान के साथ स्कूटी में बैठकर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के आलमगंज गांव जा रही थी । तभी स्कूटी ब्रेकर मैं अनियंत्रित हो जाने से स्कूटी में सवार अनवर जहां उम्र 40 वर्ष पत्नी मुफीद अहमद निवासी श्याम नगर केडीए कॉलोनी कानपुर थाना चकेरी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई ।
दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई । राहगीरों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए एंबुलेंस 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया । काफी देर चले प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
