बिन्दकी/फतेहपुर । बाइक द्वारा तीनो लोग बिंदकी आ रहे थे तभी बकेवर थाना क्षेत्र के गैस एजेंसी के समीप बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक सवार तीनों लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए । दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई । राहगीरों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी लाया गया जहां काफी देर से प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत चिंताजनक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार पतारा थाना क्षेत्र की लालपुर पड़री गांव निवासी मोहम्मद शरीफ उर्फ पप्पू उम्र 48 वर्ष पुत्र रमजान तथा उसी बाइक में सवार ओम प्रकाश उम्र 40 वर्ष पुत्र रामेश्वर निवासी लालपुर पडरी थाना पतारा जनपद कानपुर नगर राजा उम्र 38 वर्ष पुत्र पतारी लाल निवासी लालपुर पड़री थाना पतारा जनपद कानपुर नगर सभी लोग बाइक से विनती आ रहे थे ।
तभी बकेवर थाना क्षेत्र के गैस एजेंसी के समीप बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई । जिसे बाइक में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई राहगीरों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया काफी देर चले प्राथमिक उपचार के बाद शरीर उर्फ पप्पू की हालत चिंताजनक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
