बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है । बकेवर थाने के पसियापुर गांव का ध्रुव यादव उर्फ प्रहलाद सिंह हाल मुकाम कोतवाली बिंदकी के कुंदनपुर गांव में रहता है । पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ पकड़ा है ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल ने बताया एनडीपीएस ऐक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है ।
