फतेहपुर । नये अकादमिक सत्र की शैक्षिक रणनीति के तहत शिक्षा के प्रति समर्पित एवं निपुण ब्लॉक बनाने के लिए प्रयासरत एकेडमिक रिसोर्स परसन डॉ० सुनील कुमार तिवारी ने ने घर-घर जाकर अभिभावकों से सम्पर्क करके नवीन बच्चो के नामांकन कराने का सराहनीय प्रयास कर रहें हैं ।
प्राथमिक विद्यालय बढ़ाहार का सपोर्टिव सुपरविजन करने के बाद डॉ० सुनील कुमार तिवारी ने स्कूल के शिक्षकों के साथ गांव का भ्रमण किया तथा अभिभावकों से सम्पर्क करके नजदीकी सरकारी स्कूल में बच्चो का प्रवेश कराने का आग्रह किया । सरकारी योजनाओं से अभिभावकों कों अवगत कराया जिससे प्रभावित होकर आनस्पॉट उनके घर पर ही सभी औपचारिकताओं कों पूरी करके दो बच्चो का प्रवेश भी किया ।
डॉ० सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी मलवा संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकतम नवीन नामांकन कराकर ब्लॉक कों ससमय निपुण बनाया जायेगा । इसके लिए टीएलएम कों पुस्तकों, निपुण सामग्री कों विद्यालयों तक पहुंचा कर 100% उपयोग करने के लिए शिक्षिकों कों निरंतर प्रेरित किया जा रहा हैं ।
संन्द्रशिकाओं का नियमित प्रयोग, शिक्षक डायरी का प्रयोग, शिक्षण योजनाओं के अनुसार शिक्षण करने हेतु प्रेरित किया जा रहा हैं ।
