बकेवर/फतेहपुर । बकेवर कस्बा निवासी अजय कुमार पांडेय जो वर्तमान में दीपस्तम्भ व दीपपोत विभाग (पोत परिवहन व जलमार्ग मंत्रालय) के अंतर्गत पोर्टब्लेयर निदेशालय में तैनात हैं । उनकी पुत्री जैस्मीन पांडेय ने बंगलुरू के एक मेडिकल कॉलेज से एम बी बी एस की पढ़ाई पूरी कर डिग्री प्राप्त की ।
क्षेत्र में एमबीबीएस की डिग्री किसी छात्र व छात्रा द्वारा पहली बार प्राप्त करने पर खुशी की लहर दौड़ गयी । क्षेत्रवासियों द्वारा बधाई का शिलशिला जारी है ।
जब जैस्मीन पाण्डेय से बात की गई तो उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता अजय पांडेय व माँ रेनू पांडेय को दिया । उन्होंने कहा कि उनकी माँ के प्यार व पिता के त्याग के बदौलत ही यह सफलता हासिल कर सकी है ।
