बकेवर/फतेहपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बेसिक विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान का प्रारंभ किए जाने के क्रम में प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर में भी आज नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ पूर्ण स्टाफ ने स्कूल चलो अभियान हेतु रैली निकाली गई ।

गांव-गांव में अलख जगाए शिक्षा की मशाल जलाए ।
शिक्षित होगा हर परिवार तब देश की होगी जय जयकार ।
“शिक्षा से देश सजाएंगे हर बच्चे को पढ़ाएंगे” ।
“अफसर बिटिया बनना है तो स्कूल जाकर पढ़ना है” ।
इन सभी नारों को बोलते हुए सभी बच्चों ने बड़े ही उत्साह से पूरे गांव में रैली निकाली व सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक किया ।
प्रधानाध्यापिका गीता यादव ने बताया कि हम Universal को बेसिक के विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने हेतु अभी से प्रयास करने होंगे और लोगों को बदलते बेसिक की तस्वीर दिखानी होगी ।
