बिन्दकी/फतेहपुर । बाइक द्वारा साली को छोड़ने कोतवाली क्षेत्र के हरी खेड़ा गांव जा रहे थे । तभी कुंवरपुर रोड स्थित जनता गांव के समीप चार पहिया ने बाइक पर जोरदार की टक्कर मार दी । जिससे बाइक में सवार जीजा साली गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई । राहगीरों ने घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य भर्ती कराया ।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के रारी बुजुर्ग गांव निवासी रूबीन खान उम्र 38 वर्ष पुत्र नसरुद्दीन खान बाइक में बैठाकर साली सलमा उम्र 35 वर्ष पुत्री समद निवासी हरि खेड़ा को छोड़ने गांव जा रहे थे । तभी कुंवरपुर स्थित जनता गांव के समीप चार पहिया ने बाइक पर जोरदार की टक्कर मार दी । जिससे बाइक में सवार जीजा साली गंभीर रूप से घायल हो गए ।
दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई । राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया ।
