बिन्दकी/फतेहपुर । टावर में काम करते समय मधुमक्खियों के झुंड ने युवक को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया । यह जानकारी जब मौजूद लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया । मौजूद लोगों ने युवक की हालत गंभीर देख आनन फानन ले जाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भर्ती कराया ।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के भगौना पुर सेलवान गांव निवासी अमित कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र बृजनंदन गांव के ही पास बनी एक मोबाइल के टावर में काम कर रहा था । तभी मधुमक्खियों का झुंड टावर के पास पहुंचा और युवक के ऊपर हमला कर दिया और युवक को काट काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया । घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिजनों में हड़कंप मच गया और परिजन मौके पर पहुंचे । युवक की हालत गंभीर देख आनन-फानन करके निजी वाहन से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ।
