बिन्दकी/फतेहपुर । बिजली की शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई आग लगता देख ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा मौके पर भारी भीड़ लग गई ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया तब तक 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के हुसे पुर गांव निवासी छत्रपाल के डेढ़ बीघा कृष्ण पाल यादव के डेढ़ बीघा इसके अलावा 2 बीघा घनश्याम के गेहूं के खेत में आग लग गई ।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया भीषण आग देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे इतना ही नही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया कि ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी फायर ब्रिगेड तथा ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक गेहूं की फसल लगभग 5 बीघे जलकर खाक हो गई इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि यदि फायर ब्रिगेड तथा ग्रामीण मौके पर नहीं पहुंचते तो आग की बड़ी घटना हो सकती थी घटना की जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारी तथा लेखपाल को दे दी गई है ।
