फतेहपुर । जरुरतमंद मरीज को रक्तदान कर सर्व फार ह्यूमेनिटी संस्था ने जीवनदान दिया ।
जानकारी के अनुसार जरूरतमंद मरीज कालीशंकर गुप्ता पुत्र सत्यनारायण गुप्ता निवासी जानकीपुरम ताम्बेश्वर फतेहपुर है ।मरीज को रक्त की कमी है । जिसके चलते मरीज सम्वेदना अस्पताल फतेहपुर में भर्ती है और जिले में बी पॉजिटिव की कमी के कारण मरीज के तीमारदार मरीज की पत्नी संगीता काफी परेशान थी संस्था सर्व फार ह्यूमैनिटी के सदस्य गुरमीत को मरीज की जरूरत के बारे में पता चलते ही केस को सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में डालते ही ग्रुप के सदस्य ज्योति प्रकाश जो कि पी ए सी फतेहपुर निवासी है देर न करते हुए जिला अस्पताल फतेहपुर के रक्त केन्द्र पहुचकर मरीज काली शंकर गुप्ता के लिए अपना बीसवा स्वेछिक रक्तदान किया जिससे मरीज की पत्नी संगीता को रक्त उपलब्ध हो सका ।
इस अवसर पर गुरमीत सिंह, रोहित ,जिला अस्पताल से लैब टेक्नीशियन बृजेश व कमला प्रसाद उपस्थित रहे ।
