फतेहपुर । आज शाम 3 बजे पवनसुत हनुमान जी के जन्मोत्सव अवसर पर यूथ आइकॉन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव द्वारा रेलवे स्टेशन के समीप दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में प्रसाद वितरण किया गया ।

सर्वप्रथम भगवान बजरंग बली को माल्यार्पण कर पूजन आरती की गई ततपश्चात भोग लगाकर सभी आने जाने वाले राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया । सभी भक्तगण प्रसाद मस्तक में लगाकर ग्रहण कर जय श्री राम,जय बजरंग बली का उद्घोष कर रहे थे ।
इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान पपिदर सिंह ,सर्व फार ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह, सुरेश श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव,हिमांशु श्रीवास्तव,अभिनव श्रीवास्तव व आशीष मिश्र उपस्थित रहकर प्रसाद वितरण में सहयोग किया ।
