बकेवर/फतेहपुर । थाना क्षेत्र के गंगरावल (हरदासपुर) गांव के समीप एक पेट्रोल पंप के पास आयल लोड ट्रेलर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया । जिससे स्टेट हाईवे में यातायात पूर्ण रूप बाधित हो गया ।

आयल लदा हुआ ट्रेलर बकेवर कस्बे की ओर से चौडगरा की ओर जा रहा था । जो फरीदाबाद पर आयल लोड कर आया था और प्रयागराज जा रहा था । तभी एक बाइक को बचाने का प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया । मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया । घटना में घायल ट्रेलर चालक बलवान निवासी मानिकपुर कुंडा प्रतापगढ़ को उपचार के लिए गोपालगंज सीएससी भेजा गया । मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रेलर में ड्राइवर अकेले ही था ।

घटना की सूचना मिलने पर बकेवर,बिन्दकी,औंग थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन बुलवाकर ट्रेलर को हाईवे से हटाकर किनारे किया गया । मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बिन्दकी सुशील कुमार द्विवेदी भी जाम खुलवाने के प्रयास करते रहे । पुलिस के घंटों प्रयास के बाद जाम खुल सका ।
पुलिस क्षेत्राधिकारी बिंदकी सुशील कुमार द्विवेदी ने बताया कि घायल ड्राइवर को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी भेजा गया है । पलटी ट्रेलर को रोड से हटाकर साइड कर दिया गया है । ट्रांसपोर्ट व ट्रक मालिक से संपर्क साधा जा रहा है ।
