बिन्दकी/फतेहपुर । भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र व राज्य सरकार जनता के हित के लिए लगातार काम कर रही है । यह बात बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस मनाए जाने के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कहा ।
नगर के कुंवरपुर रोड स्थित कौशल विकास केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें जनता के हितों के लिए लगातार काम कर रही हैं । शौचालय आवास के अलावा तमाम ऐसी योजनाएं हैं । जो जनता के हित के लिए लगातार चलाए जा रहे हैं । जिसका जनता लाभ भी ले रही है ।
उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर हम सब लोग एकत्र हुए हैं और आने वाले समय में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तथा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लेते हैं ।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सोमवती निषाद के अलावा बीजेपी नेता रामकुमार साहू तथा अतुल द्विवेदी रोहित कश्यप चंद्रेश अंकित रजत स्वाति संगीता तिवारी सत्यम अग्रवाल शांतिलाल तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
