फतेहपुर । आगामी 13 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण हेतु बैठक हुई । अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्री रणंजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज मीटिंग कक्ष में सभी बैंक अधिकारियो के साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 मई 2023 के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक वादो के निस्तारण के लिए बैठक आहूत की गयी ।
बैठक में श्री मो० अहमद खाॅन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत,श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी अपर जिला जज/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर,श्री गौरव त्रिपाठी सहायक एल.डी.एम. फतेहपुर,श्री अनिल कुमार इण्डियन बैंक फतेहपुर,श्री संकल्प सिंह बैंक आफ इण्डिया,श्री प्रशान्त गौरव बैंक आॅफ बडौदा ग्रामीण बैंक एवं श्री अतुल बैंक पी.एल.वी. श्री विक्रान्त बाजपेयी,श्री आदित्या मिश्रा सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया,श्री अनिल कुमार अवस्थी,जिला समन्वयक बैंक आफ बडौदा, फतेहपुर,श्री मो0 शावेज मैनेजर केनरा बैंक फतेहपुर,श्री जितेन्द्र यादव मैनेजर यूनियन बैंक आफ इंडिया आदि उपस्थित रहे ।
बैठक के अध्यक्ष श्री रणंजय कुमार वर्मा, जनपद न्यायाधीश द्वारा पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी में बैंक द्वारा निस्तारित कुल प्री-ट्रायल के कुल-1310 केस लोक अदालत में निस्तारित किये जाने के लिए सराहना की, साथ ही सभी से यह अपेक्षा है कि गयी कि सभी अपने स्तर से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 मई 2023 में ज्यादा से ज्यादा बैंक के प्री ट्रायल केस चिन्हित कर अधिकाधिक प्री-ट्रायल केस निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
मो0 अहमद खाॅन,नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त बैंक के अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि नोटिसों को शीघ्रातिशीघ्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर में बनवाकर प्रेषित करें ताकि नोटिसों का तामिला पक्षकारों को ससमय कराया जा सके । जिससे ज्यादा से ज्यादा राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ आम जनमानस को पहुॅचाया जा सके ।
