बिन्दकी/फतेहपुर । कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पहरवापुर गांव के समीप स्पीड ब्रेकर में बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया ।
जानकारी के अनुसार डीघ गांव निवासी महिला निर्मला सिंह उम्र 45 वर्ष पत्नी राजा सिंह अपने पुत्र अंकित के साथ बाइक में बैठकर कानपुर जनपद के सबलपुर गांव से बाइक द्वारा डीघ गांव आ रही थी । तभी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पहरवापुर गांव के समीप स्पीड ब्रेकर में बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
