फतेहपुर । जनपद में अवशेष निराश्रित गौवंश को संरक्षित किये जाने तथा उनके भरण-पोषण के सम्बंध में किये जा रहे कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु शासन द्वारा जनपद फतेहपुर हेतु नामित नोडल अधिकारी श्री आनन्द कुमार सिंह-II, विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई ।

जनपद में संचालित 53 गौशालाओ में संरक्षित गौवंशो के भरण पोषण के लिए पर्याप्त भूषा,दाना,चोकर,हरा चारा आदि की उपलब्धता के बारे में चर्चा किया ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहभागिता योजनान्तर्गत जो दुधारू गाय नागरिको को दी गयी है उनके रख रखाव,स्वास्थ्य आदि का सत्यापन समय-समय पर करते रहे । इयर टैगिंग से बचे गौवंशो की शत प्रतिशत इयर टैगिंग करा ली जाय ।
भूषा भंडारण के लिए कार्ययोजना बनाकर समाजसेवी,उद्यमियों , व्यपारियो, बड़े कृषको आदि से भूषा दान में लिया जाय । जिन गौशालाओं में वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार करने की प्रक्रिया नही शुरू हुई है में जल्द से शुरू कराया जाय । गौशाला को आत्मनिर्भर/स्वावलंबी बनाने एवं आमदनी बनाने के जरिये पर विशेष जोर दिया ।
उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार गौशालाओं में मुर्गी पालन ,मत्स्य पालन,वृक्षारोपण आदि के अलावा गौशालाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अन्य कार्य भी कराये जाय ।
विभागीय अधिकारियों/नोडल अधिकारियों द्वारा जो भी निरीक्षण किया जाय का शत प्रतिशत पोर्टल पर फीड कराया जाय और इन्वेंट्री रजिस्टर भी बनाया जाय । संरक्षित गौवंशो का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण व वैक्सीनेशन कराते रहे ।
उन्होंने कहा कि गौशाला से सम्बंधित जमीन में हरे चारे की बुवाई नही हुई है तो करायी जाय । जहां पर ऊसर-बंजर जमीन है । इसका ट्रीटमेंट कराते हुए बुवाई करायी जाय ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)श्री विनय कुमार पाठक,अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री धीरेंद्र प्रताप, उपजिलाधिकारी सदर,बिन्दकी,खागा,जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित समस्त खंड विकास अधिकारी व प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे ।
