बिन्दकी/फतेहपुर । आल यू पी स्टाम्प वेंडर्स एसोसिएशन फतेहपुर ने बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी को छोटे मूल्य वर्ग के मैनुअल स्टाम्प उपलब्ध कराने में सहयोग करने पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया है ।
स्टाम्प वेंडर्स एसोसिएशन ने दिए गए प्रशस्तिपत्र में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि विधायक जय कुमार सिंह जैकी के अथक प्रयास से फतेहपुर जनपद के स्टाम्प वेंडर्स को छोटे मूल्य वर्ग के मैनुअल स्टाम्प उपलब्ध हो गए हैं । जिससे यहां के स्टाम्प वेंडर्स में खुशी का माहौल है । स्टाम्प वेंडर्स एसोसिएशन ने विधायक जय कुमार सिंह जैकी के दीर्घायु की कामना की है ।
प्रशस्तिपत्र देने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संरक्षक धर्मेन्द्र मिश्र ,तहसील अध्यक्ष बिंदकी अनूप सिंह सेंगर व तहसील महामंत्री सात्विक शुक्ला,आलोक रंजन सहित बड़ी संख्या में स्टाम्प वेंडर्स मौजूद रहे ।
